ट्रेनों का परिचालन आठ घंटे ठप
Updated at : 02 Dec 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीआइसी सेक्शन के बरवाडीह स्टेशन पर रेलकर्मी संतोष कुमार की हत्या का विरोध पिपरवार : सीआइसी सेक्शन के बरवाडीह स्टेशन पर रेलकर्मी संतोष कुमार की हत्या के विरोध में गुरुवार को आठ घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. बरकाकाना डीटीएम विश्वरंजन द्वारा आंदोलन कर रहे रेलकर्मियों की मांगे पूरी करने के बाद ट्रेनों का परिचालन […]
विज्ञापन
सीआइसी सेक्शन के बरवाडीह स्टेशन पर रेलकर्मी संतोष कुमार की हत्या का विरोध
पिपरवार : सीआइसी सेक्शन के बरवाडीह स्टेशन पर रेलकर्मी संतोष कुमार की हत्या के विरोध में गुरुवार को आठ घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. बरकाकाना डीटीएम विश्वरंजन द्वारा आंदोलन कर रहे रेलकर्मियों की मांगे पूरी करने के बाद ट्रेनों का परिचालन दोपहर एक बजे प्रारंभ हो सका. रेलकर्मियों के आंदोलन के कारण सीआइसी सेक्शन में चलनेवाली कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. यात्री ट्रेनों में फंसे रहे. राय स्टेशन में भी यात्री घंटों ट्रेन का इंतजार करते दिखे.
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलकर्मियों के आंदोलन के दौरान पलामू डाउन एक्सप्रेस डाल्टेनगंज, बरवाडीह गोमो डाउन पैसेंजर बरवाडीह, बीडीएम अप पैसेंजर 53325 खलारी व जम्मूतवी-टाटा-मुरी डाउन एक्सप्रेस गढ़वा रोड स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि पिपरवार क्षेत्र की बचरा व आरसीएम साइडिंग से कोयला लेकर विभिन्न थर्मल पावर स्टेशनों के लिए तैयार तीन मालगाड़ियां राय स्टेशन पर फंसी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




