हाथियों ने रौंदी फसल

Updated at : 01 Dec 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी फसल

हाथियों के उत्पात से परेशान हैं क्षेत्र के ग्रामीण ग्रामीणों ने मुआवजा व हाथी भगाने की मांग की बुंडू : बुंडू से सटे गांव दलकीडीह में बुधवार की सुबह से आठ जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाये हुए है. इसमें से एक हाथी गांव में दिनभर घूमते हुए लोगों की फसलों (आलू, मटर, बीन, कद्दू, […]

विज्ञापन
हाथियों के उत्पात से परेशान हैं क्षेत्र के ग्रामीण
ग्रामीणों ने मुआवजा व हाथी भगाने की मांग की
बुंडू : बुंडू से सटे गांव दलकीडीह में बुधवार की सुबह से आठ जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाये हुए है. इसमें से एक हाथी गांव में दिनभर घूमते हुए लोगों की फसलों (आलू, मटर, बीन, कद्दू, करेला) को खाया एवं उसे रौंद डाला. इस बीच ग्रामीणों की भीड़ हाथी को देखने के लिए उसके पीछे-पीछे इधर से-उधर होते रहे. बीच-बीच में हाथी लोगों को भी खदेड़ता रहा, लेकिन लोगों का हुजूम पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा था
.
ग्रामीणों की कोशिश थी कि हाथियों का झुंड दूसरे गांव की ओर भाग जाये, ताकि दलकीडीह गांव के किसानों की फसलों का नुकसान न हो. इस बीच झुंड से बिछड़ा एक हाथी रामप्रसाद लोहरा की चहारदीवारी को तोड़ दी. इसके अलावा दशरथ महतो, प्रकाश महतो, सुकुवा महतो, लालमोहन महतो, मगरू महतो, प्रदीप महतो, लीलमोहन लोहरा, कृष्णा लोहरा के हरी सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचाया. जंगली हाथियों के ठहरने से बुंडू आसपास के दर्जनों गावों के लोग दहशत में हैं. डर के रात में घर से नहीं निकल रहे हैं. ग्रामीणों ने बरबाद हुए फसल का मुआवजा व हाथियों को भगाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola