बंद में कानून तोड़ा, तो होगी कड़ी कार्रवाई
Updated at : 01 Dec 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी: दो दिसंबर को झारखंड बंद के दौरान किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जायेगा. बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे. इस बाबत बुधवार को देर शाम एसपी अनीस गुप्ता ने जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की. एसपी ने पत्रकारों को बताया कि सभी राष्ट्रीय उच्च मार्ग […]
विज्ञापन
खूंटी: दो दिसंबर को झारखंड बंद के दौरान किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जायेगा. बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे. इस बाबत बुधवार को देर शाम एसपी अनीस गुप्ता ने जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की.
एसपी ने पत्रकारों को बताया कि सभी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस का गश्ती दल तैनात किया जायेगा. सुबह से ही सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती होगी. कोई भी उपद्रवी इस दौरान नजर आया तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की निगरानी होगी.
वहीं दंगा निरोधी दस्ता की तैनाती की जायेगी. एसपी ने कहा कि बंद से निबटने के लिए सभी थानेदारों के साथ समीक्षा कर कई निर्णय लिये गये हैं. थानेदारों को कानून व्यवस्था तोड़नेवालों की वीडीयोग्राफी कराने को कहा गया है. ताकि उन्हें चिह्नित कर अभियुक्त बनाया जा सके. बैठक में ऑपरेशन एएसपी अनुराग राज, एसडीपीओ रणवीर सिंह एवं विजय महतो, निरीक्षक कमल किशोर सहित सभी प्रखंडों के थानेदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




