जीवन में खेल बेहद जरूरी

Updated at : 29 Nov 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन में खेल बेहद जरूरी

खूंटी : एसएसबी-26 बटालियन के द्वारा उलिहातू में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें उलिहातू एवं आसपास क्षेत्रों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. सहायक कमांडेंट शशि प्रकाश ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का होना बेहद जरूरी है. क्योंकि खेल से तन एवं मन दोनों […]

विज्ञापन
खूंटी : एसएसबी-26 बटालियन के द्वारा उलिहातू में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें उलिहातू एवं आसपास क्षेत्रों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया. सहायक कमांडेंट शशि प्रकाश ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल का होना बेहद जरूरी है.
क्योंकि खेल से तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहता है. बटालियन क्षेत्र में खेल को सदैव बढ़ावा देता रहेगा. प्रतिभावान खिलाड़ियाें को भी यथासंभव सहायता दी जायेगी. विजेता टीमों को कमांडेंट जेपी राणा ने पुरस्कृत किया. एक अन्य कार्यक्रम के तहत श्री राणा ने उलिहातू स्थित आवासीय विद्यालय में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया. उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाने पर बल दिया. मौके पर बटालियन के जवान व ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola