आदिवासी-मूलवासी विरोधी है सरकार

Updated at : 29 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी-मूलवासी विरोधी है सरकार

खूंटी : आदिवासी संघर्ष मोरचा, संयुक्त पड़हा महासभा, छोटानागपुर भू-रक्षा सुधार समिति, आदिवासी महासभा के तत्वावधान में सोमवार को बिचना में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर यहां के आदिवासी-मूलवासी को विस्थापन एवं पलायन कराने पर तूली हुई […]

विज्ञापन

खूंटी : आदिवासी संघर्ष मोरचा, संयुक्त पड़हा महासभा, छोटानागपुर भू-रक्षा सुधार समिति, आदिवासी महासभा के तत्वावधान में सोमवार को बिचना में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर यहां के आदिवासी-मूलवासी को विस्थापन एवं पलायन कराने पर तूली हुई है. सरकार की मंशा ठीक नहीं है.

दामु मुंडा व मार्शल बारला ने कहा कि जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा के लिए सभी लोग दो दिसंबर को झारखंड बंद को जरूर सफल बनायें. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कदापि स्वीकार नहीं होगा. सभा में भोला पहान, चैतन मुंडा, बिनेदिक्त नौरंगी, एसरा आइंद, अमृता मुंडा, दिलवर तिड़ू, जोसेफ धान, जुनास तिड़ू, मनमसीह तिड़ू, इसमाइल तिड़ू, जोसेफ तिड़ू, जोहन पाहन, बिनेदिक होरो, लांगो पाहन, वरदान तिड़ू, सनिका पाहन, एमन गुड़िया व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola