वाणिज्य कर में खाली पड़े हैं 379 में से 161 पद

Updated at : 28 Nov 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
वाणिज्य कर में खाली पड़े हैं 379 में से 161 पद

वर्ष 1979 में अंतिम बार हुई थी विभाग में क्लर्कों की बहाली ज्यादातर क्लर्क हुए सेवानिवृत्त, जो बचे हैं, वह भी जल्द होंगे विवेक चंद्र रांची : वाणिज्य कर विभागों में अफसरों और बाबुओं (क्लर्क) की भारी कमी है. विभाग में कुल स्वीकृत पदों के आधे से भी कम कर्मी भी कार्यरत नहीं हैं. संयुक्त […]

विज्ञापन
वर्ष 1979 में अंतिम बार हुई थी विभाग में क्लर्कों की बहाली
ज्यादातर क्लर्क हुए सेवानिवृत्त, जो बचे हैं, वह भी जल्द होंगे
विवेक चंद्र
रांची : वाणिज्य कर विभागों में अफसरों और बाबुओं (क्लर्क) की भारी कमी है. विभाग में कुल स्वीकृत पदों के आधे से भी कम कर्मी भी कार्यरत नहीं हैं. संयुक्त आयुक्त से लेकर सीटीओ तक के पद खाली हैं. कुल 379 पदों में से 161 खाली पड़े हुए हैं.
अधिकारियों का कमी का सीधा असर राजस्व बहाली पर पड़ रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 में पिछले तीनों वर्षों के दौरान सबसे कम राजस्व की वसूली हुई है.
विभाग में बाबू भी नहीं हैं. वर्ष 1979 के बाद से विभाग में क्लर्क की बहाली नहीं हुई है. बिहार से विभाजन के होने के बाद झारखंड सरकार ने एक बार भी वाणिज्य कर विभाग में बहाली नहीं की. नतीजा, विभाग के ज्यादातर क्लर्क सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जो बचे हैं, वह भी जल्द ही सेवानिवृत्त हो जायेंगे. फिलहाल, विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा पर रख कर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola