युवक सुधरें, नहीं तो गांव में शरण नहीं दिया जायेगा
Updated at : 25 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र को उग्रवाद व नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए ग्रामीण जुटे खूंटी : उग्रवादी व नक्सली गतिविधि में शामिल युवकों को सुधारने एवं अमन चैन कायम करने के लिए गुरुवार को खूंटी के गड़ीगांव में कई गांवों के लोगों ने शांति सभा की. इसमें ग्रामीणों ने उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों की पहचान करने […]
विज्ञापन
क्षेत्र को उग्रवाद व नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए ग्रामीण जुटे
खूंटी : उग्रवादी व नक्सली गतिविधि में शामिल युवकों को सुधारने एवं अमन चैन कायम करने के लिए गुरुवार को खूंटी के गड़ीगांव में कई गांवों के लोगों ने शांति सभा की. इसमें ग्रामीणों ने उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों की पहचान करने व गांव में उन्हें शरण नहीं देने का निर्णय लिया.
ऐसे युवकों की पहचान शांति सभा की बैठक में की गयी. निर्णय लिया गया कि ऐसे युवकों को सुधरने का शांति सभा एक मौका देगी.
इसके बाद भी वे नहीं सुधरे तो उनको पकड़ कर ग्रामसभा पुलिस के हवाले करेगी. इसके बाद भी नहीं सुधरे तो शांति सभा दोषियों को अपने स्तर से दंड दे सकती है. शांति सभा कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगी. नक्सलवाद एवं उग्रवाद से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए शांति सभा के सदस्यों ने गांवों में दागी युवकों को संरक्षण नहीं देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया. कहा गया कि शांति सभा खूंटी जिले के सभी प्रखंडों के गांवों में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




