युवक पर हमला, जख्मी

Updated at : 25 Nov 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
युवक पर हमला, जख्मी

खूंटी. खूंटी-मुरहू पथ पर गुरुवार की दोपहर दो युवकों ने हॉकी स्टिक से प्रहार कर मुरहू के गुरमी गांव निवासी संजय महतो को घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रणवीर सिंह व मुरहू थानेदार दिनेश प्रजापति ने पुलिस बल के साथ हमलावरों को खदेड़ कर बंदगांव के सोंगरा निवासी जितेंद्र बोदरा को […]

विज्ञापन
खूंटी. खूंटी-मुरहू पथ पर गुरुवार की दोपहर दो युवकों ने हॉकी स्टिक से प्रहार कर मुरहू के गुरमी गांव निवासी संजय महतो को घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रणवीर सिंह व मुरहू थानेदार दिनेश प्रजापति ने पुलिस बल के साथ हमलावरों को खदेड़ कर बंदगांव के सोंगरा निवासी जितेंद्र बोदरा को धर दबोचा. जबकि दूसरा युवक मलियादाग के तुरी मुंडा भाग निकलने में सफल रहा. जितेंद्र बोदरा के बैग से एक चाकू बरामद हुआ है.
जानकारी के मुताबिक संजय महतो अपने चचेरे भाई अनुज महतो के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से मुरहू से खूंटी आ रहे थे. मोटरसाइकिल अनुज चला रहा था. अनिगड़ा के कुछ आगे मुुरहू सीमाना के समीप ज्योंही वे पहुंचे, पहले से दो युवक सड़क के किनारे खड़े थे. एक युवक जिसके हाथ में हॉकी स्टिक था. अचानक अनुज के सिर पर वार कर दिया. अनुज ने सिर को नीचा कर लिया, इसके बाद संजय महतो के सिर में चोट लगी. वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. इसी बीच अनुज बाइक लेकर भाग निकला और पुलिस को सूचना दी. इधर एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola