सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन स्वीकार नहीं
Updated at : 24 Nov 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : संपूर्ण आदिवासी संघर्ष मोरचा के बैनर तले बुधवार को बाजारटांड़ में एक सभा व काला दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर दामु मुंडा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कदापि स्वीकार नहीं होगा. सरकार उक्त एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन को हड़पने का काम कर रही है. एक्ट में […]
विज्ञापन
खूंटी : संपूर्ण आदिवासी संघर्ष मोरचा के बैनर तले बुधवार को बाजारटांड़ में एक सभा व काला दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर दामु मुंडा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कदापि स्वीकार नहीं होगा. सरकार उक्त एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन को हड़पने का काम कर रही है. एक्ट में संशोधन आदिवासियों के अधिकार का हनन है.
सोमा मुंडा, चैतन मुंडा, बिनसाय मुंडा, मार्सल बारला, जोहन नाग ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों की आत्मा है. संशोधन हुआ तो एक नया उलगुलान छिड़ेगा. सभा के उपरांत एक रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट के समर्थन में बैनर व काला झंडा लिये हुए थे. रैली भगत सिंह चौक तक पहुंचा, जहां सीएम का पुतला दहन किया गया. मौके पर जोहन नाग, राय मुंडा सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




