गिरजाघर निर्माण की मुखिया ने नींव रखी

Updated at : 23 Nov 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
गिरजाघर निर्माण की मुखिया ने नींव रखी

मैक्लुस्कीगंज : प्रखंड के दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल में अधूरे पड़े गिरजा घर को पुन: निर्माण के लिए नींव रखी गयी. मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो ने विधिवत प्रार्थना कर व पुष्प सहित संत बेनेदिक की चांद अर्पण कर गिरजाघर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी. ज्ञात हो की दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल […]

विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : प्रखंड के दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल में अधूरे पड़े गिरजा घर को पुन: निर्माण के लिए नींव रखी गयी. मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो ने विधिवत प्रार्थना कर व पुष्प सहित संत बेनेदिक की चांद अर्पण कर गिरजाघर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नींव रखी. ज्ञात हो की दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल पर एक ही परिसर में सभी धर्मों के प्रतीक मंदिर, मसजिद, गुरुद्वारा का निर्माण कराया जाना था, लेकिन किसी कारणवश गिरजाघर का निर्माण नहीं हो सका था.
वर्षों बाद मायापुर मुखिया व कुछ सामाजिक लोगों ने गिरजाघर का पुन:निर्माण का बीड़ा उठाया है. मौके पर सूरज सिंह, महेंद्र यादव, अनिल यादव, आशीष मिंज, जोसेफ मिंज, विक्की महतो, सूरज लकड़ा, राहुल उरांव, राजेश, सिरील, रवींद्र व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola