यौन शोषण का मामला दर्ज कराया

Updated at : 14 Feb 2014 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
यौन शोषण का मामला दर्ज कराया

खलारी : डकरा की रहनेवाली एक युवती ने गुरुवार को खलारी थाना में केडी चदरा धौड़ा निवासी मुकेश ऋषि के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. युवती ने बताया कि मुकेश पिछले पांच साल से शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण कर रहा है. जब युवती के माता-पिता को इसकी जानकारी हुई, […]

विज्ञापन

खलारी : डकरा की रहनेवाली एक युवती ने गुरुवार को खलारी थाना में केडी चदरा धौड़ा निवासी मुकेश ऋषि के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. युवती ने बताया कि मुकेश पिछले पांच साल से शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण कर रहा है.

जब युवती के माता-पिता को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया. दबाव बनाने पर मुकेश 26 जनवरी को खलारी पहाड़ी मंदिर में शादी करने के लिए तैयार हो गया. मंदिर में शादी की तैयारी चल रही थी, इसी बीच मुकेश के माता-पिता वहां पहुंच गये. उन्होंने मारपीट कर युवती को मंदिर से भगा दिया. उसी दिन से मुकेश भी गायब है. उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है. युवती ने खलारी डीएसपी को भी आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola