गुमला में थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Apr 2026 10:59 AM

विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Gumla News: गुमला में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है. बरवे नगर निवासी गुलशन खातून ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है. 

2025 में हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, गुलशन खातून की शादी 23 फरवरी 2025 को चैनपुर के आजाद बस्ती निवासी गुलाम मुस्लिम खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उसके मायके पक्ष द्वारा करीब तीन लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात (चेन और कानबाली), गोदरेज, सोफा सेट, फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान दिया गया था. पीड़िता का कहना है कि शादी के करीब तीन माह बाद से ही उसके पति गुलाम मुस्लिम खान और सास अमीना बीबी द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. जब उसने असमर्थता जतायी तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गयी. 

मारपीट और धमकियों का आरोप

पीड़िता का कहना है कि शादी के करीब तीन माह बाद से ही उसके पति गुलाम मुस्लिम खान और सास अमीना बीबी द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई. आरोप है कि पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ लात-घूसे से मारपीट करता था और तलाक देने की धमकी देता था. 

घर से निकालने का आरोप 

घटना का जिक्र करते हुए पीड़िता ने बताया कि छह अगस्त 2025 को दिन में उसके साथ गंभीर मारपीट की गई थी. जिसमें सास, ससुर वकील खान और अन्य परिजनों ने भी उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया. इसके बाद वह अपने मायके बरवेनगर लौट गयी. पीड़िता के अनुसार, कई बार समझौते का प्रयास किया गया. लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे वापस रखने से इंकार कर दिया. यहां तक कि चार जनवरी 2026 को जब वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची. तब भी उसे घर में घुसने नहीं दिया गया और गाली-गलौज कर भगा दिया गया. 

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में पीड़िता ने पति गुलाम मुस्लिम खान, सास अमीना बीबी, ससुर वकील खान, भैसुर अमीर खान और  गुलमोहमद खान, देवर सहबाज खान और सहनवाज खान को आरोपी बनाया है. सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती के निवासी हैं. मामले की जांच का जिम्मा सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola