मरीन ड्राइव पर फोटोशूट कराते दिखे अनंत सिंह, फेवरेट घोड़ा ‘करण’ भी दिखा साथ

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह, जेडीयू विधायक

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से निकलते ही एक्टिव हैं. इस बीच आज अनंत सिंह पटना के मरीन ड्राइव पर दिखे. यहां उन्होंने फोटोशूट कराया. इस दौरान अनंत सिंह का फेवरेट घोड़ा ‘करण’ भी साथ में दिखा.

विज्ञापन

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद कभी अपने बेटे को घुड़सवारी सिखाते तो कभी खुद फोटोशूट कराते दिख रहे हैं. इस बीच इस बार अनंत सिंह पटना के मरीन ड्राइव पहुंच गए हैं. मरीन ड्राइव पर काले चश्मे में उन्होंने फोटोशूट कराया. इस दौरान उनका फेवरेट घोड़ा ‘करण’ भी मौजूद रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

घोड़े के साथ दिखे अनंत सिंह

एक वीडियो में देखा गया कि अनंत सिंह अपनी लग्जरी गाड़ी रेंज रोवर में बैठे हुए हैं और गाड़ी के साथ-साथ उनका घोड़ा सड़क पर दौड़ रहा है. इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने पसंदीदा घोड़ा ‘करण’ के साथ वीडियो शेयर किया है. अनंत सिंह अपने अलग अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए लोगों को काफी पसंद आते हैं.

अनंत सिंह को घुड़सवारी का शौक

बताया जाता है कि अनंत सिंह को घुड़सवारी का काफी शौक है और वे लंबे समय से घोड़ों का पालन-पोषण भी करते आ रहे हैं. उनके पास कई नस्लों के घोड़े मौजूद हैं. घोड़े के साथ वायरल तस्वीर और वीडियो में वह काफी खुश और सहज नजर आते हैं. इससे पहले कई बार उन्हें खुद ही घुड़सवारी करते देखा गया है.

जेल से बाहर आने के बाद से एक्टिव

दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद थे. जेल से निकलने के बाद मंदिर जाकर अनंत सिंह ने माता रानी का आशीर्वाद लिया था. इसके बाद कई बार उन्हें जनता के बीच और मीडिया से बातचीत करते हुए देखा गया. इस बीच उनका यह बदला हुआ अंदाज लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है.

Also Read: दानापुर से चलने वाली ये ट्रेनें आज रहेंगी कैंसिल, कई के रूट में किया बदलाव, देखिए लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन