दानापुर से चलने वाली ये ट्रेनें आज रहेंगी कैंसिल, कई के रूट में किया बदलाव, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

दानापुर से चलने वाली दो ट्रेनें कैंसिल (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: दानापुर से चलने वाली कुछ ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी. इतना ही नहीं, कुछ ट्रेनों के समय और रूट में भी बदलाव किया गया है. जानकारी के मुताबिक, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम होने की वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया समेत अन्य स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम करने का निर्णय लिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 11 अप्रैल को नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के कारण किऊल मोकामा समेत दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा दो ट्रेनों के रूट में बदलाव और 6 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  • (गाड़ी नंबर- 63331) किऊल-मोकामा मेमू कैंसिल रहेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 63332) मोकामा-किऊल मेमू कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

  • (गाड़ी नंबर- 13332) पटना-धनबाद एक्सप्रेसः आज यह ट्रेन बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा, किऊल के रास्ते जाएगी. साथ ही बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
  • (गाड़ी नंबर- 63209) देवघर-पटना मेमू: आज यह ट्रेन लखीसराय, शेखपुरा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी. साथ ही मनकठा, डुमरी हाल्ट, बड़हिया, रामपुर डुमरा, हाथीदह, टाल जंक्शन, मोकामा, मोर, पुनारख, बाढ़ और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं ठहराव नहीं होगा.

इन ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल

  • (गाड़ी नंबर- 18420) जयनगर-पुरी एक्सप्रेस: यह ट्रेन जयनगर से तीन घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 15658) कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस: यह ट्रेन कामाख्या से 2 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी.

ये ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई जायेंगी

  • (गाड़ी नंबर- 13208) पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को रूट में 105 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
  • (गाड़ी नंबर- 63210) पटना-देवघर मेमू को 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
  • (गाड़ी नंबर- 63276) पटना-किऊल मेमू को 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
  • (गाड़ी नंबर- 22843) बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस को 95 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
  • (गाड़ी नंबर- 13208) पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
  • (गाड़ी नंबर- 22198) वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस को 125 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

Also Read: सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन