सरायकेला में रंगदारी न देने पर भाजपा नेता के घर हुई थी फायरिंग, तीन अपराधी गिरफ्तार

जानकारी देते एसपी व गिरफ्तार आरोपी
Saraikela News: सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता स्वप्न कुमार दास के घर पर रंगदारी न देने पर दहशत फैलाने के लिए 7 अप्रैल को फायरिंग की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती निवासी भाजपा नेता स्वप्न कुमार दास के घर पर बीते 7 अप्रैल को की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले पर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपराधियो ने रंगदारी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए भाजपा नेता के घर गोली चलाई थी. घटना में संलिप्त आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र निवासी चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20), कदमा थाना क्षेत्र के प्रेम कुमार सिंह उर्फ जॉनी उर्फ प्रेम बच्चा (20) और सालडीह बस्ती निवासी राजू कुमार उर्फ राजू टकला (24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में भरी 4 जिंदा गोली और एक स्कूटी को जप्त कर लिया है. जिला पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह करीब 6:55 बजे अज्ञात हलवारों द्वारा स्वप्न कुमार दास के मकान पर फायरिंग किया गया था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त फरार हो गए थे. मामले को लेकर स्वप्न कुमार दास के द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित मामला दर्ज कराया गया था. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ समीर संवैया सहित अन्य उपस्थित थे.
एसडीपीओ के नेतृत्व में किया गया था टीम का गठन
एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और गवाही के आधार पर कांड में शामिल हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है. वर्तमान में वह रामजनम नगर के रोड संख्या 6 के किराए पर रहता था. वहीं राजू कुम्हार नीमडीह थाना क्षेत्र के सिरूम का निवासी है वह सालडीह बस्ती में रहता था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में अपराधिक मामला दर्ज है.
गिरफ्तार अपराधकर्मी
- चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा, उम्र करीब 20 वर्ष,
- प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा, उम्र करीब 20 वर्ष
- राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला, उम्र 24 वर्ष
बरामद हुए
- एक देशी पिस्टल
- मैगजीन में भरी हुई 04 जिन्दा गोली
- एक स्कूटी रजिस्ट्रेशन नं0 जेएच05सीजेड8357
छापामारी दल में ये रहें शामिल
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैयां, थाना प्रभारी आदित्यपुर बिनोद तिर्की, पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector – SI) सुनिल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक राग कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार वर्णवाल और आदित्यपुर थाना के सशस्त्र बल थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




