सीआइएसएफ के डीआइजी जवानों से मिले, समस्या जानी

Updated at : 19 Nov 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइएसएफ के डीआइजी जवानों से मिले, समस्या जानी

पिपरवार : सीआइएसएफ के डीआइजी एम नंदन ने शुक्रवार को पिपरवार एरिया का दौरा किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ चिरैयाटांड़ कांटाघर, सीआइएसएफ पोस्ट, पिपरवार व अशोक परियोजनाओं के सीआइएसफ कैंपों का निरीक्षण किया. जवानों की समस्याओं से अवगत हुए. दोपहर बाद संगम विहार क्लब में सीसीएल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व सीआइएसएफ के स्थानीय अधिकारियों […]

विज्ञापन
पिपरवार : सीआइएसएफ के डीआइजी एम नंदन ने शुक्रवार को पिपरवार एरिया का दौरा किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ चिरैयाटांड़ कांटाघर, सीआइएसएफ पोस्ट, पिपरवार व अशोक परियोजनाओं के सीआइएसफ कैंपों का निरीक्षण किया. जवानों की समस्याओं से अवगत हुए.
दोपहर बाद संगम विहार क्लब में सीसीएल अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व सीआइएसएफ के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की. सुरक्षा व अपराध को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर टंडवा एसडीपीओ नाजिर अख्तर, खलारी डीएसपी प्रमोद केसरी, खलारी थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पंकज वालियान, सहायक कमांडेंट एसए अहमद के अलावा पिपरवार जीएम एसएस अहमद, एजीएम बीपी सिंह, पिपरवार पीओ भीके शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola