सरकार का पुतला जलाया
Updated at : 09 Nov 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में राज्य सरकार द्वारा संशोधन के विरोध में आदिवासी संघर्ष मोरचा ने मंगलवार की शाम केडी हिंदूगढ़ी चौक खलारी में राज्य सरकार का पुतला फूंका. आंदोलन का झारखंड आदिवासी कल्याण समिति तथा जेवीएम ने समर्थन किया. पुतला दहन से पूर्व मोरचा के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाये. कल्याण समिति के […]
विज्ञापन
खलारी : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में राज्य सरकार द्वारा संशोधन के विरोध में आदिवासी संघर्ष मोरचा ने मंगलवार की शाम केडी हिंदूगढ़ी चौक खलारी में राज्य सरकार का पुतला फूंका. आंदोलन का झारखंड आदिवासी कल्याण समिति तथा जेवीएम ने समर्थन किया. पुतला दहन से पूर्व मोरचा के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाये. कल्याण समिति के अध्यक्ष राज कुमार उरांव ने कहा कि संशोधन के नाम पर आदिवासियों को धोखा दिया जा रहा है. पुतला दहन के मौके पर सुभाष उरांव, विक्की उरांव, हिमांशु खलखो, विनोद भुइयां, अजय गंझू, टिंकू विश्वकर्मा, राेहित मुंडा, धर्मराज गंझू, तिलक गंझू, अवतार उरांव, पवन उरांव, विकास उरांव, शंकर लोहरा, शिवा तुरी, कामेश्वर निषाद, मुकेश राम, रामसूरत यादव व अन्य मौजूद थे.
इधर चामा पंचायत के चोड़ा के आदिवासी संगठनों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में राज्य सरकार द्वारा संशोधन के विरोध में खलारी-बीजूपाड़ा मार्ग पर नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला जलाया. पुतला जलानेवालों में जेना उरांव, कजरू उरांव, एतवा उरांव, किशोर सिंह, अजय उरांव, अली हसन अंसारी, सहजीत भगत, कलीम अंसारी, अहमद अंसारी, आलीम अंसारी व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




