मांदर की थाप पर थिरके लोग

Updated at : 13 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
मांदर की थाप पर थिरके लोग

पिपरवार : प्रकृति पर्व करमा को लेकर कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में धूम है. सुबह से ही लोग करमा पूजा की तैयारी में लगे हैं. पूजा के लिए आवश्यक सामान की जम कर खरीदारी की गयी. करम व्रत को महिलाएं विशेष तौर पर भाई की खुशहाली व उन्नति के लिए करतीं हैं. सोमवार […]

विज्ञापन
पिपरवार : प्रकृति पर्व करमा को लेकर कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में धूम है. सुबह से ही लोग करमा पूजा की तैयारी में लगे हैं. पूजा के लिए आवश्यक सामान की जम कर खरीदारी की गयी. करम व्रत को महिलाएं विशेष तौर पर भाई की खुशहाली व उन्नति के लिए करतीं हैं.
सोमवार की सुबह से उपवास रहने के बाद महिलाएं शाम में अखरा में जमा होकर करम डाली की पूजा की. अखरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. विभिन्न अखरों में करम डाली गाड़ कर पूजा-अर्चना की गयी. देर रात तक चले झूमर व लोक नृत्य में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.
खलारी. खलारी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को भादो एकादशी को मनाये जानेवाले प्रकृति का पर्व करमा पर्व हर्षोल्लास मनाया गया.
पर्व को लेकर लपरा, नावाडीह, धमधमियां, डकरा, खलारी, महावीरनगर, गुलजारबाग, नयाबस्ती, जीटाइप, जयप्रकाश नगर, चदराधौड़ा, साइंंनगर, एसीसी कॉलोनी, गौरीधौड़ा, अमृतनगर, खलारी बाजारटांड़, मायापुर, करकट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में भाइयों ने सुबह से ही करम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया और करम डाल को विधि पूर्वक स्थापित किया. बहनों ने भाई के सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दिन भर उपवास रखा तथा शाम में करमा स्थल पहुंच कर पूरे विधि-विधान से करम डाली की पूजा की. बहनों ने जावा को करम स्थल पर लाया और पूजन के उपरांत जावा को कानों में खोंसा.
करम व धरम की कहानी सुनी और अंत में ढोल, नगाड़ों व मांदर की थाप पर परंपरा के अनुसार झूमर नृत्य भी किया. क्षेत्र के कई जगहों पर पूरी रात नागपूरी गीत बजता रहा. मंगलवार को करम डाल को जुलूस निकाल कर विसर्जित कर दिया जायेगा.
डकरा. डकरा क्षेेत्र में बरटोला, मानकी बस्ती, भूतनगर, केकराही गढ़ा, टिकेतरी, धोबी टोला, मोहन नगर, सुभाषनगर, मानकी व अन्य जगहों पर करमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया. बरटोला और केकराहीगढ़ा में करमा-धरमा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola