आयोग ने हलवाई समाज की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की ली जानकारी

Updated at : 09 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
आयोग ने हलवाई समाज की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की ली जानकारी

खूंटी : जिला में हलवाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बाबत समीक्षा को लेकर शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शफीक अंसारी, केशवचंद महतो व अरुण कश्यप खूंटी पहुंचे. यहां जिला के अधिकारियों सहित हलवाई समाज के लोगों के साथ बैठक की. सदस्यों ने कहा कि आयोग को हलवाई समाज […]

विज्ञापन

खूंटी : जिला में हलवाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की बाबत समीक्षा को लेकर शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शफीक अंसारी, केशवचंद महतो व अरुण कश्यप खूंटी पहुंचे. यहां जिला के अधिकारियों सहित हलवाई समाज के लोगों के साथ बैठक की. सदस्यों ने कहा कि आयोग को हलवाई समाज के प्रदेश कमेटी द्वारा जानकारी मिली है कि राज्य में हलवाई समाज विकास से दूर है.

उनकी मांग संबंधित जाति को अनुसूचित जाति (एनेक्चर वन) में शामिल करने की है. सरकार भी इस बात से वाकिफ है. आयोग के लोग राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर हलवाई समाज के लोगों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की जानकारी जुटा रहे हैं ताकि आगे की कार्यवाही शुरू हो. सदस्यों ने समाज के लोगों से अपील की कि अपने परंपरागत पेशे से दूर न हों. कोशिश करें कि बच्चे जरूर शिक्षित हों. आज का युग प्रतिस्पर्द्धा का है. केवल आरक्षण के बलबूते सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है. ऐसे में बच्चों को मेधावी बनाने में कोई कसर न छोड़ें.समाज के लोगों से पूछी रायआयोग के सदस्यों ने समाज के लोगों से उनकी राय पूछी. आदित्य प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हलवाई समाज के लोगों की हालत काफी खराब है.

आज लोगों की चिंता यह है कि कैसे दो वक्त घर का चूल्हा जले. हलवाई जाति को एनेक्चर वन में शामिल किया जाता है, तो समाज का सही विकास होगा. द्वारिका प्रसाद, संजय साहू, जानकी प्रसाद साहू, केदार प्रसाद साहू, अनूप साहू ने कहा कि समाज के लोग पढ़-लिख कर ठेले पर नाश्ता व खाना बेचने को मजबूर हैं. आरक्षण मिलने से ही हलवाई समाज का समुचित विकास संभव है.सदस्यों ने कर्रा व मुरहू का दौरा कियाबैठक के उपरांत आयोग के दल ने कर्रा व मुरहू प्रखंड का दौरा किया. हलवाई समाज के लोगों से मिल कर उनकी जिंदगी नजदीक से देखी. आश्वासन दिया कि जल्द समाज को एनेक्चर वन में शामिल किया जायेगा. सदस्यों ने जिला में हलवाई जाति की अद्यतन आर्थिक व सामाजिक स्थिति को लेकर प्रेषित रिपोर्ट के लिए एसडीओ नीरजा कुमारी व कर्रा बीडीओ प्रभात रंजन की सराहना की.

बैठक में एसडीओ नीरजा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजशेखर, प्रभात रंजन, नमिता बाखला, सुषमा लकड़ा (तीनों बीडीओ), विजय कुमार (सीओ खूंटी),मनोज गुप्ता, दामोदर प्रसाद, दीपक प्रसाद, सुदीप्त कुमार, अखिलेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र कंठ, अमरेश कुमार, संतोष साहू, दीना गुप्ता, गणेश साहू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola