बिजली लोगों की आधारभूत आवश्यकता है : पौलुस सुरीन
Updated at : 08 Sep 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

तोरपा : ज्योति मिशन-2016 के तहत प्रखंड के फटका गांव में 63 केवी का ट्रांसफारमर लगाया गया. इसका उदघाटन तोरपा के विधायक पौलूस सुरीन ने बल्ब का स्वीच ऑन कर किया. इस अवसर पर कहा कि बिजली लोगों की आधारभूत आवश्यकता है. गांव के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए प्रयास की […]
विज्ञापन
तोरपा : ज्योति मिशन-2016 के तहत प्रखंड के फटका गांव में 63 केवी का ट्रांसफारमर लगाया गया. इसका उदघाटन तोरपा के विधायक पौलूस सुरीन ने बल्ब का स्वीच ऑन कर किया. इस अवसर पर कहा कि बिजली लोगों की आधारभूत आवश्यकता है.
गांव के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए प्रयास की जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उसे दूर करने का प्रयास करने की बात कही. उन्होंने कहा कि गांव में जो योजनाएं चलायी जा रही है, उसकी गुणवत्ता पर ग्रामीण नजर रखें, गड़बड़ी होने पर तुरंत बतायें. इस अवसर पर बीडीओ प्रभाकर ओझा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ सुनील सिंह, मसकलन बोदरा, डेविड तोपनो, उमेश कुमार दांगी, लेचा बोदरा, मिथिलेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




