मृतक ऑपरेटर के पुत्र को मिला नियुक्ति पत्र
Updated at : 07 Sep 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार का चेक मिला पिपरवार : अशोक परियोजना के ग्रेडर ऑपरेटर युसुफ की सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद पिपरवार प्रबंधन के लोगों ने देर शाम उसके पुत्र शहदाब हुसैन को उसके घर जाकर नियुक्ति पत्र दिया. रात भर इसके बाद परियोजना का बंद कामकाज मंगलवार सुबह […]
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार का चेक मिला
पिपरवार : अशोक परियोजना के ग्रेडर ऑपरेटर युसुफ की सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद पिपरवार प्रबंधन के लोगों ने देर शाम उसके पुत्र शहदाब हुसैन को उसके घर जाकर नियुक्ति पत्र दिया. रात भर इसके बाद परियोजना का बंद कामकाज मंगलवार सुबह सामान्य हुआ. मृतक की पत्नी को प्रबंधन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि 30 हजार रुपये का चेक सौंपा गया.
प्रबंधन द्वारा परिजनों को दुर्घटना राशि, सीएमपीएफ व ग्रेच्युटी का भुगतान एक सप्ताह में कर दिये जाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद पिपरवार पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक गांव सारुबेड़ा मांडू ले जाया गया, जहां मंगलवार शाम सुपूर्द-ए-खाक किया गया.
नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान जीएम एसएस अहमद, पीओ बीपी सिंह, वीके शुक्ला, उमेश सिंंह, आरएस सिंह, भगवान सिंह, आनंद, राजेश सिंह, आइएच खान, एसए खान, सतीश पांडेय, रुखसार आलम, अनवर हुसैन, अनिल सिंह, कुदुस अंसारी, कयूम अंसारी, गणेश राम, कामेश्वर राम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




