दो बोलेरो चोरी

डकरा : खलारी थाना क्षेत्र के चुरी कॉलोनी में शुक्रवार की रात रामप्रवेश वर्मा की बोलेरो (जेएच 01 एएच-3431) चोरी हो गयी. इस संबंध में खलारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार तीन दिन से बोलेरो रामप्रवेश वर्मा के घर के बाहर खड़ी थी. […]
डकरा : खलारी थाना क्षेत्र के चुरी कॉलोनी में शुक्रवार की रात रामप्रवेश वर्मा की बोलेरो (जेएच 01 एएच-3431) चोरी हो गयी. इस संबंध में खलारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार तीन दिन से बोलेरो रामप्रवेश वर्मा के घर के बाहर खड़ी थी. श्री वर्मा अपने बड़े भाई राकेश का इलाज कराने मुंबई गये हुए हैं. घर में उनकी मौसी व भतीजा-भतीजी थे.
पिपरवार. थाना क्षेत्र के बचरा बाजारटांड़ निवासी सुदामा सिंह उर्फ भोला सिंह की बोलेरो (जेएच 01एएम-8957) चोरी हो गयी. वहीं राय कोलियरी में घर के बाहर खड़ी बोलेरो (जेएच01 एडब्ल्यू-0686) को भी चुराने का प्रयास किया, लेकिन चालक की नींद खुल जाने के कारण चोर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




