50 किलो को साढ़े पचास बता कर की जा रही है गेहूं व चावल की आपूर्ति
Updated at : 02 Sep 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू. बुंडू प्रखंड में 50 किलो को साढ़े 50 किलो बता कर राशन दुकानदारों को होम स्टेप डिलीवरी की जा रही है. एफसीआइ में 50 किलो गेहूं और चावल का भरा बैग आता है, लेकिन एफसीआइ के गोदाम प्रबंधक और बीएसओ स्थनीय राशन दुकानदारों को 50 किलो 500 ग्राम एवरेज वजन मान कर दुकानदारों को […]
विज्ञापन
बुंडू. बुंडू प्रखंड में 50 किलो को साढ़े 50 किलो बता कर राशन दुकानदारों को होम स्टेप डिलीवरी की जा रही है. एफसीआइ में 50 किलो गेहूं और चावल का भरा बैग आता है, लेकिन एफसीआइ के गोदाम प्रबंधक और बीएसओ स्थनीय राशन दुकानदारों को 50 किलो 500 ग्राम एवरेज वजन मान कर दुकानदारों को आपूर्ति करते हैं.
ऐसे में राशन दुकानदारों का कहना है कि गेहूं व चावल बोरा जब 50 किलो भरती एफसीआइ से आता है तो वह कैसे 50 किलो 500 ग्राम हो जाता है. ऐसे में दुकानदारों का आरोप है कि गोदाम प्रबंधक और होम स्टेप डिलीवरी करने वाला ठेकेदार दुकानदार को कम खाद्यान्न उपलब्ध कराता है. कई बोरा कटा-फटा होने के कारण बोरा में भी वजन कम रहता है. बायोमीट्रिक सिस्टम से जब से राशन दुकान से खाद्यान्न का वितरण शुरू हुआ है तब से दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




