किसानों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

Updated at : 02 Sep 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

सोनाहातू : प्रखंड किसान मजदूर बेरोजगार समन्वय समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में किसान भवन में हुई, बैठक में प्रखंड महिला काॅर्डिनेटर द्वारा अव्यावहारिक शब्द का प्रयोग करने के खिलाफ किसान प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये. बताया जाता है कि समिति ने बुधवार को आयोजित बैठक किसान भवन […]

विज्ञापन
सोनाहातू : प्रखंड किसान मजदूर बेरोजगार समन्वय समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में किसान भवन में हुई, बैठक में प्रखंड महिला काॅर्डिनेटर द्वारा अव्यावहारिक शब्द का प्रयोग करने के खिलाफ किसान प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये.
बताया जाता है कि समिति ने बुधवार को आयोजित बैठक किसान भवन आवंटित करने को लेकर बीडीओ को लिखित आवेदन दिया था. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान भवन में बैठक चल रही थी. इसी दौरान प्रखंड महिला कॉर्डिनेटर और चार पुरुष सहयोगी ने कड़े शब्दों में कहा कि यहां से सभी लोग उठ जायें. ये भवन मुझे मिला है. यहां का सारा सामान हमने खरीदी है. कोई भी सामान चोरी होने पर सारी जिम्मेवारी आप सभी की होगी. अनशन में सुनील महतो, रणजीत महतो, कृष्ण किशोर महतो, दिनेश्वर कोइरी, अशोक महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, मुचीराम मुंडा, हरिदास महतो, नारायण महतो, योगेंद्र नाथ महतो व अन्य शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola