माओवादी बंद असरदार
Updated at : 01 Sep 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : भाकपा माओवादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद का कोयलांचल में व्यापक असर रहा. इस दौरान यात्री बसें नहीं चलने से लोग परेशान रहे. बैंक, पोस्ट ऑफिस, पेट्रोल पंप सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. अशोक परियोजना से आरसीएम साइडिंग व सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप रही. कोयला ढुलाई ठप […]
विज्ञापन
पिपरवार : भाकपा माओवादियों द्वारा बुधवार को आहूत बंद का कोयलांचल में व्यापक असर रहा. इस दौरान यात्री बसें नहीं चलने से लोग परेशान रहे. बैंक, पोस्ट ऑफिस, पेट्रोल पंप सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. अशोक परियोजना से आरसीएम साइडिंग व सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप रही.
कोयला ढुलाई ठप रहने से साइडिंगों तक कोयला नहीं पहुंचने के कारण डिस्पैच ठप रहा. रोड सेल का काम दिन भर बंद रहा. खदानों में विभागीय उत्पादन हुआ, लेकिन आउटसोर्सिंग का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




