नये मास्टर प्लान के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाली रैली

Updated at : 01 Sep 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
नये मास्टर प्लान के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाली रैली

कहा जान दे देंगे पर रांची आरआरडीए में शामिल नहीं होंगे मास्टर प्लान के विरुद्ध ग्रामीण मुखर खूंटी : रांची के नये मास्टर प्लान में खूंटी फूदी पंचायत के छह गांव अरगोड़ी, नयालडीह, कालामाटी, डूंगरा, डंडौल, सिल्दा गांव को शामिल किये जाने के विरोध में बुधवार को खूंटी में संबंधित गांवों के करीब एक हजार […]

विज्ञापन
कहा जान दे देंगे पर रांची आरआरडीए में शामिल नहीं होंगे
मास्टर प्लान के विरुद्ध ग्रामीण मुखर
खूंटी : रांची के नये मास्टर प्लान में खूंटी फूदी पंचायत के छह गांव अरगोड़ी, नयालडीह, कालामाटी, डूंगरा, डंडौल, सिल्दा गांव को शामिल किये जाने के विरोध में बुधवार को खूंटी में संबंधित गांवों के करीब एक हजार लोगों ने खूंटी में विरोध जुलूस निकाला. जुलूस पतरा मैदान से शुरू होकर मेन रोड होते हुए डीसी कार्यालय तक गया. रैली मेंशामिल लोग जान दे देंगे, पर रांची में शामिल नहीं होंगे. प्रदर्शनकारी रघुवर सरकार हाय-हाय आदि नारे लगा रहे थे.
रैली डीसी कार्यालय तक पहुंचते ही लोगों ने जम कर नारेबाजी की. जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारे लगाये. इसी बीच सीओ विजय कुमार वहां पहुंचे. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वे अपने साथ डीसी कार्यालय ले गये, जहां मांगों के बाबत एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने कचहरी मैदान में एक सभा की. फूदी के मुखिया हरमान टोप्पो ने कहा कि वे लोग अपने पुरखों के समय से खूंटी जिला में रहते आये हैं, कदापि वे राजधानी में शामिल नहीं होंगे.
ग्रामीणों को दिलीप मिश्र, कृष्णा साहू, मो यासीन, सोमा मुंडा, योगेश वर्मा, सुसारन डेरे संगा, नागेश्वर लोहरा, मारगो संगा, बंधन ने कहा कि संबंधित क्षेत्र को राजधानी में शामिल किये जाने से यहां की संस्कृति नष्ट हो जायेगी. ग्रामीणों को महंगाई, भय आदि के बीच जीना होगा. लादू मुंडा, लाका मुंडा, ज्योति खलखो, हीरा देवी, किरण संगा, मंजू देवी, रजनी देवी, दाऊद मुंडा ने कहा कि सभी जान दे देंगे, पर किसी भी हालत में राजधानी में शामिल नहीं होंगे. कमल संगा, पप्पू खां, कुलन संगा, सुखु संगा, बिनोद मुंडा, पाला मुंडा ने कहा कि सरकार क्षेत्र का विकास चाहती है तो खूंटी जिला में यथावत रखते हुए क्षेत्र का विकास करे. सभी सरकार का साथ देंगे. पर सरकार ने ग्रामीणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया तो क्षेत्र में एक बार फिर उलगुलान होगा. जगना उरांव, दानियल संगा, रफीक खां, राजू महतो, दिलीप मिश्र, मसीह पाहन, बुघू मुंडा ने भी कहा कि सभी सरकार के इस मास्टर प्लान का विरोध करे. जीत अंतत: हमारी ही होगी. क्योंकि हमें गांव की माटी से प्यार है. इसका शहरीकरण हमें स्वीकार नहीं होगा.
बैठक के अंत में सभी ने उक्त योजना के खिलाफ गांव में गांव में जागरूक करने व आंदोलन के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया. राजधानी में शामिल किये जाने से उत्पन्न दुष्प्रभावों से रूबरू कराने के बाबत गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान भी चलाने का संकल्प लिया गया. सुरक्षा के बाबत थानेदार केके पंडा पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola