प्रार्थना से दुख दूर करें
Updated at : 29 Aug 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी शांतिनगर स्थित चर्च में रविवार को संत मोनिका पर्व मनाया गया. चर्च में संत मोनिका की तसवीर पर सिस्टर जयंती तथा सिस्टर लुसिया ने माल्यार्पण किया. इसके बाद फादर सुमित बाखला ने मिस्सा पूजा करायी. फादर ने संदेश में कहा कि जिस तरह संत मोनिका प्रार्थना के द्वारा अपने बेटे को सुधार […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी शांतिनगर स्थित चर्च में रविवार को संत मोनिका पर्व मनाया गया. चर्च में संत मोनिका की तसवीर पर सिस्टर जयंती तथा सिस्टर लुसिया ने माल्यार्पण किया. इसके बाद फादर सुमित बाखला ने मिस्सा पूजा करायी. फादर ने संदेश में कहा कि जिस तरह संत मोनिका प्रार्थना के द्वारा अपने बेटे को सुधार दिया, उसी तरह हर मानव को भी अपने जीवन में आनेवाले दुख को प्रार्थना केे द्वारा दूर करने का काम करना चाहिए. प्रार्थना में बहुत बड़ी ताकत है. इसलिए सभी विश्वासियों को प्रार्थनामय जीवन-यापन करना चाहिए. पूर्व मसीही विश्वासी तथा बच्चों के द्वारा नाचते-गाते तथा कैंडल लेकर चर्च में प्रवेश किया तथा संत मोनिका दिवस मनाया. मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
कार्यक्रम में मौजूद मसीही
इस मौके पर फादर जुलियानुस एक्का, ब्रदर अमित कुमार मिंज, सिस्टर नेली, मटिल्डा तिग्गा, इनोसेंट कुजूर, ज्ञान कुजूर, तेरेसा तिग्गा, तेरेसा कुजूर, जेरोमिना टोप्पो, सी कुजूर, दयाल कुजूर, अंजलि भेंगरा, नूतन टेटे, वीणा, विनीता तिग्गा, प्रज्ञा टोपनो, जसनिंत कुजूर, नीलम टोप्पो व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




