पुरुषों की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 29 Aug 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

पिपरवार. आंबेडकर ग्राउंड, राय में तृतीय पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्रम में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई. गणेश स्पोर्टिंग क्लब, राय के सौजन्य से प्रायोजित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि एनके एरिया क्वालिटी कंट्रोल के केमिस्ट वसंत कुमार सामंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बॉल किक कर प्रतियोगिता का […]

विज्ञापन
पिपरवार. आंबेडकर ग्राउंड, राय में तृतीय पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्रम में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई. गणेश स्पोर्टिंग क्लब, राय के सौजन्य से प्रायोजित टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि एनके एरिया क्वालिटी कंट्रोल के केमिस्ट वसंत कुमार सामंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बॉल किक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
इससे पूर्व हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो साहीर के निधन पर एक मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया. प्रतियोगिता के प्रथम चक्र में रविवार को पहला मैच महुआ क्लब, पुरानीराय बनाम बिरसा मुंडा स्पोर्टिंग क्लब सिदरौल के बीच खेला गया. एकतरफा मुकाबले में सिदरौल की टीम ने पुरानीराय की टीम को 4-0 से रौंद कर मैच आसानी से जीत लिया. दूसरा मुकाबला किरीगड़ा बनाम एमएम क्लब बमने के बीच हुआ. संघर्षपूर्ण मैच में एमएम क्लब की टीम 1-0 से विजयी रही.
फन क्लब बरटोला बनाम बमने पंचायत के बीच हुए तीसरे मुकाबले में बमने पंचायत की टीम दो गोल से विजयी रही. जामडीह बनाम 122 कॉलोनी बचरा के बीच हुए चौथे मुकाबले में बचरा की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया. मौके पर खलारी प्रखंड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, राय की पूर्व मुखिया सावित्री देवी व उप प्रमुख एतवारा महतो बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे. डीडी स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय कमेंट्रेटर शमीम आलम ने कमेंट्री की. क्लब के सचिव गणेश महतो ने बताया कि प्रथम चक्र का मैच सोमवार को भी खेला जायेगा. उन्होंने बताया कि जो टीम किसी कारणवश अब तक इंट्री से वंचित रह गयी है, मैच शुरू होने से पहले इंट्री ले सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola