लकड़ी लदा ट्रक जब्त, प्राथमिकी

Updated at : 26 Jan 2014 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी लदा ट्रक जब्त, प्राथमिकी

खूंटी : खूंटी पुलिस ने शनिवार को लकड़ियों से लदा एक ट्रक (बिना नंबर का) जब्त किया है. उस पर साल के 145 बोटे लदे हैं, जिसका बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपया बताया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस ने रांची के लकड़ी तस्कर मो जफर (इदरिश कॉलोनी, कांटाटोली) सहित खूंटी एवं मुरहू […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने शनिवार को लकड़ियों से लदा एक ट्रक (बिना नंबर का) जब्त किया है. उस पर साल के 145 बोटे लदे हैं, जिसका बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपया बताया जा रहा है.

इस संबंध में पुलिस ने रांची के लकड़ी तस्कर मो जफर (इदरिश कॉलोनी, कांटाटोली) सहित खूंटी एवं मुरहू के एक-एक लकड़ी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताया गया कि एसडीपीओ दीपक शर्मा को सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी लोड कर उसे रांची ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर तड़के एसडीपीओ सहित थानेदार विंदेश्वरी राम, सब इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार ने खूंटी-सोयको पथ पर उलीहातू मोड़ के समीप ट्रक को जब्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola