भारत से कितना अलग है पाकिस्तान में मोबाइल रिचार्ज प्लान?

Published by :Rajeev Kumar
Published at :11 Apr 2026 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
pakistan-monthly-mobile-recharge-plan-vs-india

पाकिस्तान में मासिक मोबाइल रिचार्ज प्लान // सिंबॉलिक एआई पिक

पाकिस्तान में Jazz का मासिक रिचार्ज प्लान 434 PKR में मिलता है, जिसमें सिर्फ 300 मिनट कॉलिंग, 6GB डेटा और 1000 SMS शामिल हैं. भारत में ऐसे प्लान ₹200 से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग देते हैं.

विज्ञापन

भारत में जहां जियो, एयरटेल और Vi जैसे ब्रांड्स अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले सस्ते प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं, वहीं पाकिस्तान में अभी भी मिनट्स और लिमिटेड डेटा वाले प्लान ज्यादा प्रचलित हैं. यही वजह है कि वहां का मासिक रिचार्ज भारतीय यूजर्स को महंगा और सीमित लग सकता है.

पाकिस्तान का मासिक रिचार्ज

पाकिस्तान में Jazz नाम का टेलीकॉम ब्रांड सबसे लोकप्रिय है. इसके पोर्टल पर उपलब्ध मासिक बचत ऑफर की कीमत लगभग 434 PKR (करीब ₹434) है. इस प्लान में मिलता है:

  • 300 मिनट कॉलिंग
  • 6GB डेटा
  • 1000 SMS
  • 30 दिन वैलिडिटी

भारत से तुलना में महंगा या सस्ता?

भारत में इसी तरह के प्लान की कीमत ₹200 से भी कम है. यहां ज्यादातर प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS मिलते हैं. साथ ही OTT सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल होते हैं.

पाकिस्तान का मोबाइल रिचार्ज प्लान वाला वीडियो हाल ही में हुआ सोशल मीडिया में वायरल

हाल ही में पाकिस्तान से आया एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसमें बताया गया कि पाकिस्तान में लगभग 5999 रुपये (pkr) के पैक में 600GB डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 30 दिनों की होती है. इसके साथ में लगभग 20 हजार SMS और दूसरे नेटवर्क पर 2000 मिनट्स मिलने की बात भी कही गई.

ट्रेंड का फर्क देखें

पाकिस्तान में अभी भी मिनट्स वाला ट्रेंड चलता है, जो भारत में लगभग 2015 तक लोकप्रिय था. भारत में अब बंडल सर्विसेज का दौर है, जहां कॉलिंग, डेटा और SMS एक ही पैक में मिलते हैं.

साफ है कि भारत में टेलीकॉम सर्विसेज ज्यादा किफायती और यूजर-फ्रेंडली हो चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान में अभी भी लिमिटेड मिनट्स और डेटा वाले प्लान्स का चलन है.

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola