सत्संग में शाकाहार पर चर्चा
Updated at : 16 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : महावीरनगर खलारी स्थित कृष्णा प्रसाद गुप्ता के आवास पर बुधवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचार संगत के सदस्यों ने सत्संग का आयोजन किया. सत्संग शुरू करने से पूर्व जयगुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गयी. सत्संग में शाकाहार पर विशेष चर्चा की गयी. स्वयं शाकाहारी बनने और दूसरों को शाकाहारी बनाने […]
विज्ञापन
खलारी : महावीरनगर खलारी स्थित कृष्णा प्रसाद गुप्ता के आवास पर बुधवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचार संगत के सदस्यों ने सत्संग का आयोजन किया. सत्संग शुरू करने से पूर्व जयगुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गयी. सत्संग में शाकाहार पर विशेष चर्चा की गयी.
स्वयं शाकाहारी बनने और दूसरों को शाकाहारी बनाने पर जोर दिया गया. गो रक्षा पर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि मानव शरीर किराये का मकान है, जीते जी इस मनुष्य मंदिर में ईश्वर के दर्शन कर लो. सत्संग के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कृष्णा गुप्ता, दिलीप प्रसाद, संजय गुप्ता, राजेंद्र साव, बालचंद गंझू, जगेशर महली, खुदी महली, लखन यादव, दुखन पासवान, रूक्मिणी देवी, सरिता देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, जतन साव, उर्मिला देवी, देवकी देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




