असम चुनाव के प्रचार में लगे हैं खूंटी और तोरपा विधायक

Updated:
विज्ञापन
असम चुनाव के प्रचार में लगे हैं खूंटी और तोरपा विधायक

असम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वे जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

विज्ञापन

खूंटी. असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया झामुमो के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटे हुये हैं. असम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वे जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में दोनों नेता संयुक्त रूप से गांव-गांव पहुंच रहे हैं. लोगों को झामुमो के पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. खास कर आदिवासी समाज के बीच उत्साह का माहौल है. लोगों के बीच बदलाव की इच्छा स्पष्ट नजर आ रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि असम में झामुमो को अच्छी सफलता मिलेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola