तमाड़ में याद किये गये धरती आबा
Updated at : 10 Jun 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : प्रखंड के बाडवा में बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर पूर्वी जिला परिषद सदस्य बाल कृष्ण सिंह मुंडा ने कहा कि बिरसा का उलगुलान अब भी जिंदा है. यह सामाजिक एकता को एक सूत्र में बांधने का काम करता है. उन्होंने कहा कि संसाधनों की पूरी हिफाजत हो, तभी झारखंड […]
विज्ञापन
तमाड़ : प्रखंड के बाडवा में बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर पूर्वी जिला परिषद सदस्य बाल कृष्ण सिंह मुंडा ने कहा कि बिरसा का उलगुलान अब भी जिंदा है.
यह सामाजिक एकता को एक सूत्र में बांधने का काम करता है. उन्होंने कहा कि संसाधनों की पूरी हिफाजत हो, तभी झारखंड की पहचान बनी रहेगी. आज जल, जंगल व जमीन का दोहन हो रहा है.
ऐसे में जागरूक होना जरूरी है. मौके पर जगदीश महतो, फणिराम महतो, तारकेश्वर कुमार, अब्राहम हेरेंज, शंकर सिंह मुंडा, रंजीत महतो समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर उत्क्रमित मध्या विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी दी गयी. प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बाल संसद व छात्र-छात्राअों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




