कोयला लदी मालगाड़ी के 19 डिब्बे पटरी से उतरे
Updated at : 20 May 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : बचरा से कोयला लेकर दादरी थर्मल पावर प्लांट साइडिंग जा रही मालगाड़ी के 19 डिब्बे पटरी से उतर गये. घटना बुधवार रात लगभग 8:45 बजे की है. जानकारी के अनुसार ज्वाइंटर के समीप रेल लाइन टूटी रहने की वजह से यह दुर्घटना हुई. राय रेलवे स्टेशन द्वारा घटना की सूचना धनबाद रेलमंडल को […]
विज्ञापन
पिपरवार : बचरा से कोयला लेकर दादरी थर्मल पावर प्लांट साइडिंग जा रही मालगाड़ी के 19 डिब्बे पटरी से उतर गये. घटना बुधवार रात लगभग 8:45 बजे की है. जानकारी के अनुसार ज्वाइंटर के समीप रेल लाइन टूटी रहने की वजह से यह दुर्घटना हुई.
राय रेलवे स्टेशन द्वारा घटना की सूचना धनबाद रेलमंडल को रात में ही दे दी गयी थी. धनबाद रेलखंड के एडीआरएम डीके सिंहा के नेतृत्व में रात 12 बजे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची व बेपटरी हुई बोगियों को उठाने का काम शुरू कर दिया गया. इस क्रम में पटरियों को कई जगह से काटना पड़ा. दुर्घटना के कारण बुधवार रात नौ बजे से गुरुवार की शाम तक बचरा साइडिंग से कोयला डिस्पैच ठप रहा. चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये थे. जिससे रेलवे सहित सीसीएल को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. गुरुवार की शाम राहत कार्य पूरा करते हुए लाइन क्लियर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




