ओके ::: नहर पक्कीकरण कार्य का प्रमुख ने किया निरीक्षण
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 7:20 PM
ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माण कार्य का जायजा लिया.
खूंटी. अड़की के हुंठ गांव में हुंठ नदी के चेक डैम से हेमरोम, रूमचु सीमान तक हो रहे नहर पक्कीकरण कार्य का गुरुवार को प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा ने निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माण कार्य का जायजा लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिकायत को सही पाया. इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की. मौके पर उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए कहा. वहीं विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. उन्होंने प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने के लिए कहा. प्रमुख ने कहा कि काम में सुधार नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के पास लिखित शिकायत की जायेगी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशाय शोले उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










