जमीन विवाद में भतीजे ने अपनी बड़ी मां की हत्या की

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में भतीजे ने अपनी बड़ी मां की हत्या की

अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु गांव के बुड़ायंडीह टोला में एक भतीजे ने बड़ी मां की कुल्हाड़ी से वार कर कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु गांव के बुड़ायंडीह टोला में एक भतीजे ने बड़ी मां की कुल्हाड़ी से वार कर कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान भाभी देवी (64) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार देर रात की है. जिसमें आरोपी भतीजा बिशु उर्फ विश्वनाथ मुंडा ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिशु और उनकी बड़ी मां भाभी देवी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. इसे लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. यह मनमुटाव इतना बढ़ गया कि उसने अपनी बड़ी मां की जान ले ली. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को भाभी देवी अपने पति लेपा मुंडा के साथ घर से लगभग 500 मीटर दूर नदी किनारे बने एक अस्थायी झोपड़ी में फसल की रखवाली करने के लिए रूकी थी. वह झोपड़ी के बाहर सो रही थी और पति अंदर था. आधी रात को आरोपी बिशु उर्फ विश्वनाथ मुंडा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और सो रही भाभी देवी पर हमला कर दिया. जिसमें उनकी कनपटी, गाल और हाथ में गंभीर चोटें आयी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले के आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी भजीता ने सो रही बड़ी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला B

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola