अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
Updated at : 08 May 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

शवयात्रा. अापराधिक घटना के शिकार हुए खूंटी जीइएल चर्च के रेव्ह एबी सुरीन खूंटी : राउरकेला में अापराधिक घटना का शिकार हुए खूंटी जीइएल चर्च के रेव्ह एबी सुरीन का शव छह मई की देर रात खूंटी के कदमा स्थित उनके आवास पर लाया गया. शनिवार की सुबह शव को जनता के दर्शनार्थ रखा गया. […]
विज्ञापन
शवयात्रा. अापराधिक घटना के शिकार हुए खूंटी जीइएल चर्च के रेव्ह एबी सुरीन
खूंटी : राउरकेला में अापराधिक घटना का शिकार हुए खूंटी जीइएल चर्च के रेव्ह एबी सुरीन का शव छह मई की देर रात खूंटी के कदमा स्थित उनके आवास पर लाया गया. शनिवार की सुबह शव को जनता के दर्शनार्थ रखा गया. विभिन्न शहरों के सभी क्लीसिया व अन्य समुदाय के सैकड़ों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये.
सभी की आंखें नम थी. अपराह्न तीन बजे शवयात्रा निकली. इसमें काफी संख्या मेें लोग शामिल हुए. प्रार्थना के बाद शव को जीइएल कब्रिस्तान लाया गया. जहां बिशप जेएम तोपनो, रेव्ह रोयन तोपनो ने प्रार्थना की अगुवाई की. इसके बाद शव को दफनाया गया. अंतिम संस्कार में जीइएल चर्च रांची के महासचिव इलियाजर तोपनो व वित्त सचिव (संबंधित चर्च के)पी
कुजूर सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
शोक संदेश का तांता : रेव्ह एबी सुरीन की मौत पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, अनूप साहू, श्रीपाल जैन, संजय साहू, झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र, झापा के योगेश वर्मा, जेएमएम के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, बिरसा कॉलेज के डॉ जयसिंह नाग, राजकुमार गुप्ता, एसएम यादव ने शोक प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




