हर काम के पहले सुरक्षा सर्वोपरि

Updated at : 08 May 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
हर काम के पहले सुरक्षा सर्वोपरि

त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक डकरा : सामूहिक सहयोग से पिछले वर्ष एनके एरिया ने जीरो एक्सीडेंट की उपलब्धि हासिल की है. यहां जिस तरीके से ट्रेड यूनियन व सीसीएल अधिकारी सुरक्षा को लेकर संजीदा है, वह प्रशंसनीय है. उक्त बातें रांची रिजन वन के डीएमएस मिहिर चौधरी ने कही. वे एनके एरिया महाप्रबंधक […]

विज्ञापन
त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक
डकरा : सामूहिक सहयोग से पिछले वर्ष एनके एरिया ने जीरो एक्सीडेंट की उपलब्धि हासिल की है. यहां जिस तरीके से ट्रेड यूनियन व सीसीएल अधिकारी सुरक्षा को लेकर संजीदा है, वह प्रशंसनीय है. उक्त बातें रांची रिजन वन के डीएमएस मिहिर चौधरी ने कही. वे एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को आयोजित त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि कोयला खानों में प्रकृति के विरुद्ध काम होता है इसलिए हर काम के पहले सुरक्षा सर्वोपरि होनी ही चाहिए. खदानों की सुरक्षा को लेकर चाहे जिस स्तर से प्रबंधन के समक्ष सुझाव आते हों, उस पर पूरी गंभीरता से काम होना चाहिए.
बैठक को डीडीएमएस अरुण कुमार, सीसीएल के महाप्रबंधक खान सुरक्षा सुमित घोष, आइएसओ के एसएन ठाकुर, मनीष मोहन, विजय कुमार, एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र, यूनियन के गोल्टेन यादव, मनोज रजक, कृष्णा चौहान, गोविंदनारायण सिंह, बीएन पांडेय, बलिराम सिंह, ललन सिंह, ऑफिसर एसोसिएशन के एके तिवारी, पीओ केडी प्रसाद, पीसी केवट, मनोज अग्रवाल, ओपी चौबे, गोपाल सफी ने भी संबोधित किया. सुरक्षा को लेकर सुझाव दिये.
एनके एरिया के खान सुरक्षा अधिकारी जेके सिंह ने पिछले वर्ष की बैठक में उठाये गये मुद्दों की प्रगति से संबंधित जानकारी दी. इस वर्ष के प्रारूप के संदर्भ में बात रखी. इसके बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने सुझाव/शिकायत रखी. महाप्रबंधक केके मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार, आरपी यादव, नरेंद्र कुमार, फुलेश्वर यादव, यूसी गुप्ता, एके सिंह, एके शर्मा, डॉ एआर मुंडा सहित खान सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola