बड़े वाहनों को रोकने के लिए बीच सड़क पर रखा पत्थर, अब छोटे वाहनों का चलना भी मुश्किल
Updated at : 06 May 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : डकरा साइडिंग के निकट छोटे वाहनों के बाइपास सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े रख दिये गये हैं. बताया जा रहा है कि कोयला ट्रकों व डंपरों की मनमानी के कारण ऐसा किया गया है. भारी वाहनों के लिए अलग सड़क बनायी गयी है. चूंकि यहां साइडिंग है इसलिए छोटे वाहनों की सुरक्षा […]
विज्ञापन
खलारी : डकरा साइडिंग के निकट छोटे वाहनों के बाइपास सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर के टुकड़े रख दिये गये हैं. बताया जा रहा है कि कोयला ट्रकों व डंपरों की मनमानी के कारण ऐसा किया गया है.
भारी वाहनों के लिए अलग सड़क बनायी गयी है. चूंकि यहां साइडिंग है इसलिए छोटे वाहनों की सुरक्षा को देख एक बाइपास सड़क बनायी गयी है. अलग सड़क होने के बावजूद ट्रक व डंपर बाइपास सड़क में घुस जाते हैं. इन्हें रोकने के लिए ही सड़क पर पत्थर रखे गये हैं. लेकिन इन पत्थरों के कारण चारपहिया वाहनों को भी वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




