सोये व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

Updated at : 06 May 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
सोये व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

खूंटी : मुरहू के हेठगोवा गांव में चार मई की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कैरो मुंडा (65 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. परिजनों को घटना की जानकारी पांच मई की सुबह हुई. सूचना मिलने पर एसडीपीओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची. जांच-पड़ताल के बाद अपराधियों की खोज मेंं […]

विज्ञापन

खूंटी : मुरहू के हेठगोवा गांव में चार मई की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कैरो मुंडा (65 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. परिजनों को घटना की जानकारी पांच मई की सुबह हुई. सूचना मिलने पर एसडीपीओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची. जांच-पड़ताल के बाद अपराधियों की खोज मेंं जुट गयी है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी सदर अस्पताल में किया गया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैरो मुंडा घर के बाहर सोये हुए थे. रात 11 बजे के करीब हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे व सोये अवस्था में ही उनके पेट में गोली मार दी. मौके पर ही कैरो मुंडा की मौत हो गयी. घर के अंदर बच्चे व परिजन सोये हुए थे. किसी को गोली चलने की आवाज सुनायी नहीं दी. परिजनों की मानें तो सुबह घर से बाहर निकलने पर उन्हें मालूम चला कि कैरो मुंडा की हत्या हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola