योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो

Updated at : 05 May 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो

ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाना अधिकारियों का कर्त्तव्य है. सभी मिल कर विकास कार्यों को अंजाम दें. खूंटी : मुरहू प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महतो ने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ देने […]

विज्ञापन
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाना अधिकारियों का कर्त्तव्य है. सभी मिल कर विकास कार्यों को अंजाम दें.
खूंटी : मुरहू प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महतो ने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ देने का निर्देश दिया. कहा कि सभी मिल कर क्षेत्र को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ें. सरकार के विकास के सपने को साकार करें. अगली बैठक सात जून को आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
अध्यक्ष ने सभी विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में पेयजल की किल्लत को दूर करने, जल संरक्षण के बाबत डोभा व तालाब के निर्माण में प्रगति लाने का निर्णय लिया गया. ग्राम पंचायत के सशक्तीकरण व कारगर योजनाओं के चयन पर बल दिया गया.
बैठक में मौजूद लोग
बैठक में बीडीओ सुषमा लकड़ा, उपाध्यक्ष मागो मुंडा, अर्जुन साहू, लक्ष्मी देवी, शफीक खां, बिहारी साहू, के एन महतो, सुरेश प्रसाद, धमेंद्र तिवारी(सभी सदस्य) व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola