एक्सपो व्यापार मेले में अंतिम दिन उमड़ी भीड़

खूंटी : कचहरी मैदान में एक्सपो व्यापार मेला मंगलवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन मेले में भीड़ उमड़ी. बनारसी साड़ी, खादी के कपड़े, गुजराती मिक्चर, अचार, लेडीज गारमेंट, मनिहारी व पुस्तक के स्टॉल पर लोगों ने देर शाम तक खरीदारी की. भदोई के कालीन लोगों को खूब भाये. इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की भी अच्छी बिक्री […]
खूंटी : कचहरी मैदान में एक्सपो व्यापार मेला मंगलवार को संपन्न हो गया. अंतिम दिन मेले में भीड़ उमड़ी. बनारसी साड़ी, खादी के कपड़े, गुजराती मिक्चर, अचार, लेडीज गारमेंट, मनिहारी व पुस्तक के स्टॉल पर लोगों ने देर शाम तक खरीदारी की. भदोई के कालीन लोगों को खूब भाये. इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हुई. स्कूली बच्चों के लिए यह मेला यादगार बन गया.
मेला परिसर में प्रत्येक शाम बच्चों के लिए एकल गायन व नृत्य समेत कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. अंतिम दिन एकल नृत्य में आभा नाग (डीएवी स्कूल) को प्रथम, लोयोला उवि के अमित टोप्पो को द्वितीय व विष्णु को तृतीय स्थान, गायन में अनामिका सिंह को प्रथम, स्नेहा देमता को द्वितीय (दोनों डीएवी की छात्रा) व प्रेम आर्या को तृतीय स्थान मिला.
समूह नृत्य में स्नेहा देमता, आभा नाग व अनामिका सिंह ग्रुप को प्रथम, सुनील मुंडा, अंकित सिंह व विष्णु ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला. विजेताओं को मेला आयोजन समिति के प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने पुरस्कृत किया. उन्होंने मेला को सफल बनाने के लिए जिला व अनुमंडल प्रशासन सहित खूंटी वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




