श्रमिकों के विकास से ही देश का विकास

Updated at : 03 May 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिकों के विकास से ही देश का विकास

मजदूर दिवस. मंत्री ने श्रमिकों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी, कहा मजदूर दिवस पर खूंटी में कार्यक्रम हुआ. मंत्री रणधीर सिंह ने मजदूरों के विकास से संबंधित कई योजनाअों की जानकारी दी. इन योजनाअों का लाभ लेने की भी बात कही. खूंटी : पहले की सरकारें मजदूर दिवस सिर्फ खानापूर्ति के लिए […]

विज्ञापन
मजदूर दिवस. मंत्री ने श्रमिकों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी, कहा
मजदूर दिवस पर खूंटी में कार्यक्रम हुआ. मंत्री रणधीर सिंह ने मजदूरों के विकास से संबंधित कई योजनाअों की जानकारी दी. इन योजनाअों का लाभ लेने की भी बात कही.
खूंटी : पहले की सरकारें मजदूर दिवस सिर्फ खानापूर्ति के लिए मनाती थीं. पर जब से केंद्र में मोदी व राज्य में रघुवर दास की सरकार आयी है, मजदूर दिवस पर मजदूरों की सुविधाओं व विकास के लिए कई क्रांतिकारी योजना शुरू कर सरकार ने एक मिसाल कायम की है.
क्योंकि सरकार की सोच है झारखंड तभी विकसित होगा, जब गांव के मजदूर व किसान विकसित होंगे. विकास सरकार का अहम लक्ष्य है. यह बातें राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विकास मंत्री सह जिला प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने खूंटी में एक मई को आयोजित मजदूर दिवस समारोह में कही.
मंत्री ने कहा कि असंगठित मजदूरों की संख्या ज्यादा है. उन्हें पेंशन, बीमा, दुर्घटना बीमा योजना, बच्चियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा बीमा योजना समेत कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.
सभी मजदूर श्रम विभाग में निबंधन जरूर करायें ताकि उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ मिल सके. एक मई से सरकार ने राज्य के भवन निर्माण से जुड़े कामगारों के लिए साइकिल सहायता योजना, श्रमिक औजार किट योजना, सिलाई मशीन सहायता योजना, निर्माण सेफ्टी किट योजना की शुरुआत की है. श्रमिक इस योजना का लाभ उठायें.
एक मई से अॉन लाइन निबंधन शुरू : उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन निबंधन भी एक मई से शुरू हो गया है. यह सरकार की सक्रियता का ही परिणाम है कि झारखंड देश का प्रथम राज्य है जहां के श्रमिकों को सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी मिलती है. मंत्री ने कहा कि अब खेतिहर मजदूरों को बंजर भूमि पर खेती को बढ़ावा दिया जायेगा. जैविक कृषि के लिए 20 हजार की राशि सरकार देगी.
सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए इस वित्तीय वर्ष में एक लाख डोभा का निर्माण कृषि विभाग द्वारा किया जायेगा. इसके अलावा मनरेगा से डेढ़ लाख डोभा बनेंगे. पुराने निजी तालाबों को भी कृषि विभाग द्वारा गहरा किया जायेगा. ताकि बरसात का पानी ज्यादा संचय हो सके. उन्होंने कहा कि देश में झारखंड में पहली बार कृषि के क्षेत्र में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है. अब कृषि से संबंधित सभी जानकारी प्रखंड सेमिल जायेगी.
श्रमिकों के विकास के लिए मंत्री ने खूंटी श्रम विभाग की सराहना की. सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों के विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं, निबंधन की महत्ता पर प्रकाश डाला. जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि श्रमिक स्वयं को उपेक्षित न समझें. सरकार उनके साथ है.
एसडीओ नीरजा कुमारी, अपर समाहर्ता रंजीत लाल, एनडीसी राकेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, प्रमुख रूकमिला देवी ने मजदूरों को निबंधन कराने व सरकार की संबंधित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादालाभ लेने पर बल दिया. श्रमिकों को निबंधित कराने के बाबत अहम रोल को लेकर चार महिलाओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो यूसुफ ने किया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी रवींद्र गागराई, बीडीओ नोमिता बाखला समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि
मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola