आंधी से दर्जनों घर की छत उड़ी
Updated at : 03 May 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : एक मई की दोपहर आयी आंधी ने कर्रा व खूंटी में काफी तबाही मचायी. दर्जनों घरों की एसबेस्टस शीट उड़ कर टूट गयी. काफी संख्या में पेड़ गिर गये. कर्रा व खूंटी के एरेंडा, पतराटोली व मारंगहादा में नुकसान की सूचना है. खूंटी के जमुवादाग में इंदरराम गौंझू के सात कमरे में लगे […]
विज्ञापन
खूंटी : एक मई की दोपहर आयी आंधी ने कर्रा व खूंटी में काफी तबाही मचायी. दर्जनों घरों की एसबेस्टस शीट उड़ कर टूट गयी. काफी संख्या में पेड़ गिर गये. कर्रा व खूंटी के एरेंडा, पतराटोली व मारंगहादा में नुकसान की सूचना है.
खूंटी के जमुवादाग में इंदरराम गौंझू के सात कमरे में लगे एसबेस्टस उड़ कर टूट गये. राजकुमार गौंझू, शिबू राम गौंझू, नामकोम के भोगतू महतो, अशोक महतो, सुबोध महतो के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. नामकोम पेट्रोल पंप के समीप सुमित्रा देवी के घर के एसबेस्टस क्षतिग्रस्त हो गये. नामकोम से लेकर तजना नदी तक कई पेड़ सड़क पर गिर गये. कर्रा प्रखंड के डाड़ी गांव में दीनू महतो, जगन्नाथ महतो, चम्मन महतो के घर के एसबेस्टस को काफी नुकसान हुआ है. एसबेस्टस उड़ कर गिरने से ग्रामीण संदीप महतो को चोट आयी है. तेज हवा से कई जगह बिजली के तार टूट गये. हालांकि खूंटी में विद्युत व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




