मगध-आम्रपाली की कोयला ढुलाई ठप

Updated at : 30 Apr 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
मगध-आम्रपाली की कोयला ढुलाई ठप

पिपरवार : मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण रैयतों ने शुक्रवार की सुबह कल्याणपुर चौक पर रोड जाम कर दिया. इससे मगध-आम्रपाली से पिपरवार की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. वहीं कल्याणपुर डंप का रोड सेल प्रभावित हो गया. रैयतों का कहना था कि उनकी रैयती जमीन पर रोड सेल से जुड़े ट्रक चल रहे […]

विज्ञापन
पिपरवार : मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण रैयतों ने शुक्रवार की सुबह कल्याणपुर चौक पर रोड जाम कर दिया. इससे मगध-आम्रपाली से पिपरवार की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. वहीं कल्याणपुर डंप का रोड सेल प्रभावित हो गया.
रैयतों का कहना था कि उनकी रैयती जमीन पर रोड सेल से जुड़े ट्रक चल रहे हैं. मगध-आम्रपाली की कोयला ढुलाई भी उसी रास्ते से हो रही है. मुआवजा के लिए बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि प्रभावित रैयतों को कोल डंप में काम देने व उसी के माध्यम से आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया गया था.
इसमें व्यवधान आ गया है. संबंधित रैयतों ने आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग पूरी कराने का मन बना लिया है. शाम तक कोई भी अधिकारी रैयतों से बात करने नहीं पहुंचे. खबर लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola