साक्षर व जागरूक बनें महिलाएं
Updated at : 27 Apr 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. तोरपा में अक्षर मेले का आयोजन, एसडीअो ने कहा महिला विकास केंद्र तोरपा में टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से मंगलवार को अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इसमें तोरपा व रनिया प्रखंड की 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया. साक्षरता को प्रदर्शित करनेवाले कई कार्यक्रम हुए. तोरपा : उदघाटन बीडीओ प्रभाकर ओझा, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. तोरपा में अक्षर मेले का आयोजन, एसडीअो ने कहा
महिला विकास केंद्र तोरपा में टाटा ट्रस्ट के सौजन्य से मंगलवार को अक्षर मेला का आयोजन किया गया. इसमें तोरपा व रनिया प्रखंड की 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया. साक्षरता को प्रदर्शित करनेवाले कई कार्यक्रम हुए.
तोरपा : उदघाटन बीडीओ प्रभाकर ओझा, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, मुखिया शिशिर तोपनो, विनीता नाग व महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी सिक्योरो ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. मौके पर एसडीओ निरजा कुमारी ने कहा कि महिलाएं साक्षर व जागरूक बनें.
समाज में डायन बिसाही जैसी कुरीतियों को दूर करने में आगे आयें. बीडीओ ने कहा कि महिलाओं के साक्षर होने से समाज में जागरूकता आती है. साक्षर होने से वे विकास की योजनाओं को समुचित रूप से समझ कर उसका भरपूर लाभ उठा सकती हैं.
सिस्टर डेफिनी ने कहा कि निरक्षरता के कारण महिलाओं को कई कामों में कठिनाई आती है. क्षेत्र की महिलाएं साक्षर बन अपने समाज के विकास में भागीदार बनेें, इसी के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन विभा भेंगरा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




