प्रकृति के साथ चलें, धरती बचायें

डकरा : डकरा देवी मंदिर के नजदीक सरना स्थल पर पाहन शिवचरण गंझू द्वारा पूजा के बाद खोड़हा टीम के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा केडीएच सरना क्लब तक गयी. प्रगति को प्रकृति के साथ लेकर चलना होगा तभी धरती पर जीवन बचेगा. ऐसा नहीं होने से सब कुछ खत्म होते देर नहीं लगेगी. उक्त […]
डकरा : डकरा देवी मंदिर के नजदीक सरना स्थल पर पाहन शिवचरण गंझू द्वारा पूजा के बाद खोड़हा टीम के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा केडीएच सरना क्लब तक गयी. प्रगति को प्रकृति के साथ लेकर चलना होगा तभी धरती पर जीवन बचेगा. ऐसा नहीं होने से सब कुछ खत्म होते देर नहीं लगेगी. उक्त बातें कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कही. वे एनके एरिया सरना समिति द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति के महत्व को समझते थे. इसलिए सरहुल जैसा उत्साहजनक पर्व मनाने की सीख हमें देकर गये. ताकि हम प्रकृति की कभी उपेक्षा न करें. महोत्सव को एनके एरिया के महाप्रबंधक खनन वीके अग्रवाल, खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, थाना प्रभारी हरेंद्र राय, विस्थापित नेता विगन सिंह भोक्ता, केडीएच पीओ केडी प्रसाद, भाजपा नेता रमेश विश्वकर्मा, कांगेस नेत्री इंदिरा देवी ने संबोधित करते हुए प्रकृति संरक्षण पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम की अध्यक्षता रंथु उरांव, संचालन देवपाल मुंडा व धन्यवाद ज्ञापन कन्हाई पासी ने किया. इस अवसर पर एसके गोस्वामी, दीपांकर, विनीता भगत, प्रकाश महतो, नरेश करमाली, लालचंद विश्वकर्मा, सागर होरो, सुकरा टाना भगत, उदय सिंह, अनिता गंझू, रमेश तुरी, जगरनाथ महतो, सोनू राम, सुनीता उरांव, मनोज नाथ शाहदेव, प्रदीप उरांव, बीबी सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




