उग्रवादियों ने पथ निर्माण कार्य बंद कराया
Updated at : 21 Apr 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

कार्य में लगे मजदूरों की पिटाई की मोबाइल व पैसे लूट लिये कान्हाचट्टी : न्यू एसपीएम उग्रवादियों ने प्रखंड के बेंगो-कोटाब पथ निर्माण कार्य को बुधवार को बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे एक मोटरसाइकिल से तीन लोग पथ निर्माण कार्य स्थल पहुंचे. अपने आप को न्यू एसपीएम के सुप्रीमो हरेंद्र बता […]
विज्ञापन
कार्य में लगे मजदूरों की पिटाई की मोबाइल व पैसे लूट लिये
कान्हाचट्टी : न्यू एसपीएम उग्रवादियों ने प्रखंड के बेंगो-कोटाब पथ निर्माण कार्य को बुधवार को बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे एक मोटरसाइकिल से तीन लोग पथ निर्माण कार्य स्थल पहुंचे. अपने आप को न्यू एसपीएम के सुप्रीमो हरेंद्र बता कर मजदूरों के साथ मारपीट की.
काम बंद करने की धमकी दी. उग्रवादियों ने मुंशी सकेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद सिंह व मुन्ना कुमार के साथ मारपीट की. दो मोबाइल व 300 रुपये छीन लिये. जाते-जाते संगठन से अनुमति लेकर ही कार्य शुरू करने की बात कही.
पथ निर्माण कार्य हजारीबाग के संजय कुमार उपाध्याय द्वारा कराया जा रहा है. इसकी प्राक्कलित राशि दो लाख 75 हजार है. पिछले कुछ दिनों से उक्त उग्रवादियों ने कई पथ निर्माण कार्य को बंद करा दिया है. इससे पूर्व भी न्यू एसपीएम के उग्रवादियों ने प्रखंड में संचालित कई विकास कार्य को बंद करा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




