मांदर की थाप पर झूमे लोग

Updated at : 20 Apr 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
मांदर की थाप पर झूमे लोग

खलारी के गुलजार बाग में मंगलवार को सरहुल महाजुटान में विभिन्न गांवों की दर्जन भर खोड़हा मंड़लियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने की बात कही. खलारी : गुलजार बाग में सरहुल महाजुटान में विभिन्न गांवों की खोड़हा मंडलीके सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नगाड़े व मांदर की […]

विज्ञापन
खलारी के गुलजार बाग में मंगलवार को सरहुल महाजुटान में विभिन्न गांवों की दर्जन भर खोड़हा मंड़लियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने की बात कही.
खलारी : गुलजार बाग में सरहुल महाजुटान में विभिन्न गांवों की खोड़हा मंडलीके सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नगाड़े व मांदर की थाप पर नाचते-गाते सरना पूजा स्थल पर पहुंचे. पाहन बाबूलाल मुंडा व बसराज पाहन ने पूजा करायी. पांच मुर्गे की बलि दी गयी. इसके बाद प्रार्थना की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मजदूर नेता राजन सिंह राजा व सागर गोप ने मांदर बजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजन सिंह राजा ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है. प्रकृति के साथ ही मनुष्य का अस्तित्व जुड़ा है.
प्रकृति बचेगी तभी मानव बचेगा. इसलिए आज हमें प्रकृति को बचाने का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद खोड़हा मंडलियों ने नृत्य-गीत प्रस्तुत किया. चामा, निंद्रा, चोड़ा, प्रगति नगर, पीपल धौड़ा, चदरा धौड़ा, नया धौड़ा, नया बस्ती, दिव्या एंड ग्रुप मंडली ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किये. लोग गीतों पर झूमते रहे. कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. अंत में खोड़हा टीमों को गैस बती, दरी व नकद राशि से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सूरज मुंडा, रवि उरांव गांगुली, रवींद्रनाथ चौधरी, दीपक प्रसाद, रवींद्र पासवान, राजेश गोप, मोनू सिंह, प्रकाश कुजूर, जहीर अंसारी, छोटू पाहन, अनिल उरांव, बाबूलाल मुंडा, मंगल मुंडा, जयपाल मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज. नावाडीह गांव में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. एक दिन पहले सरना स्थल पर (चेंगनकटी) पूजा कर मुर्गे की बलि दी गयी. इसके पश्चात पाहनों ने पूरे गांव का भ्रमण किया. इस दौरान सरना धर्मावलंबी प्रकृति के गीत गाये व ढोल-मांदर की थाप पर झूमे. मौके पर डबलू पाहन, कमली देवी, मुकेश पाहन, महेश मुंडा, लिटु पाहन, बासदेव महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola