श्रीराम के आदर्शों को अपनायें

Updated at : 17 Apr 2016 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम के आदर्शों को अपनायें

पतरा मैदान में खेलकूद व मेले का साथ रामनवमी संपन्न हुआ. झंडा वापसी के क्रम में खूंटी मेन रोड, कर्रा रोड, पिपराटोली, डाकबंगला रोड में जुलूस निकला. देर रात तक भक्त ताशा की धुन पर थिरकते रहे. खूंटी : पतरा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता व मेला के साथ रामनवमी पर्व संपन्न हो गया. कार्यक्रम के […]

विज्ञापन
पतरा मैदान में खेलकूद व मेले का साथ रामनवमी संपन्न हुआ. झंडा वापसी के क्रम में खूंटी मेन रोड, कर्रा रोड, पिपराटोली, डाकबंगला रोड में जुलूस निकला. देर रात तक भक्त ताशा की धुन पर थिरकते रहे.
खूंटी : पतरा मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता व मेला के साथ रामनवमी पर्व संपन्न हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कड़िया मुंडा थे. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने मानव जीवन में उच्च आदर्श की स्थापना की है. हर व्यक्ति को उनके बताये रास्ते पर चल कर मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य करने की जरूरत है. हम ऐसा करने में सफल होंगे तभी श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति व श्रद्धा होगी.
विशिष्ट अतिथि एसडीओ नीरजा कुमारी ने कहा कि सामाजिक मूल्यों को बचाने के लिए हर घर में राम व सीता जैसे पवित्र चरित्र की स्थापना करने की जरूरत है. जब समाज सशक्त होगा, तो क्षेत्र भी समृद्ध होगा. कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के मदन मोहन गुप्ता, जितेंद्र कश्यप, मुनीनाथ मिश्र, मदन मोहन मिश्र, कृष्णा गुप्ता, भोलानंद तिवारी, कामेश्वर महतो, आदित्य प्रसाद गुप्ता, गोविंद सिंह, कैलाश राम, विकास चौधरी, योगेश वर्मा, पंचू महतो, गणपत चौधरी, आनंद राम, अनूप साहू, ज्योतिष भगत, सचिन शाहदेव, संजय साहू, कृष्णा गौंझू, परिमल घोष, भीमसिंह मुंडा, कृष्णा साहू, नकुल भगत, सुनील साहू, प्रणव चौधरी, विकास चौधरी, दामोदर प्रसाद , किशोर प्रसाद, गोलू गुप्ता समेत सदस्यों का योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola